Thursday, October 22nd, 2026

मास्क नहीं पहनने पर IndiGo ने यात्री को किया सुरक्षाकर्मियों के हवाले

कोलकाता
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने डीजीसीए को फ्लाइट में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया था। इसका असर भी देखने को मिला।  न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों के हवाले इसलिए कर दिया, क्योंकि उन्होंने मास्क नहीं पहना था। इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट के क्रू मंबर्स ने उनसे बार-बार मास्क पहनने का अनुरोध किया। इसके बावजूद उन्होंने मास्क पहनने से इनकार कर दिया। इससे पहले मास्क नहीं लगाने पर चार यात्रियों को अनियंत्रित यात्री करार देते हुए नो फ्लाई सूची (हवाई यात्रा पर रोक) में डाला गया है। यह चारों यात्री एलाइंस एयर की उड़ान से जम्मू से दिल्ली आ रहे थे। उड़ान दिल्ली पहुंचने पर चारों को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। अब इस बात पर विचार किया जा रहा है कि चारों को कितने दिन के लिए इस सूची में रखा जाए। आपको बता दें कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की यात्रियों को लेकर आई नई गाइडलाइन्स जारी की है। डीजीसीए ने हाल में जारी दिशा-निर्देशों में एयरलाइन कंपनियों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई यात्री मास्क नहीं पहने या शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करे तो उसे तीन माह से लेकर दो साल तक या इससे अधिक समय तक के लिए नो फ्लाई सूची में डाल दिया जाए। यानी उसकी हवाई यात्रा पर रोक लगा दी जाए।

नई गाइडलाइन में ये प्रावधान

  • यदि उड़ान रवाना होने से पहले कोई यात्री कहे कि वह कोरोन गाइडलाइन का पालन नहीं करेगा तो उसे विमान से उतार दिया जाए।
  • यदि यात्री बार-बार चेतावनी के बाद भी मास्क नहीं पहने या दिशानिर्देशों का पालन नहीं करे तो उसे अनियंत्रित यात्री माना जाए और संबंधित एयर लाइन उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।
  • अनियंत्रित यात्रियों को सबक सिखाने के लिए नागरिक विमानन सेवाओं के अलग-अलग नियम हैं। यदि कोई यात्री अभद्र भाषा का इस्तेमाल करे तो उसे तीन माह के लिए उड़ान से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  • यदि कोई यात्री क्रू मेंबर पर हमला करता है तो उसे छह माह के लिए हवाई यात्रा से प्रतिबंधित किया जा सकता है

 

#IndiGo

Source : Agency

पाठको की राय